फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झोपड़ी में लगी आग में मां और मासूम बेटा झुलस

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-गवां मार्ग पर चाचूनागल चौराहे पर झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक साल का मासूम लकी झुलस गया। उसे बचाने में मां मंजू देवी भी झुलस गईं। आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव चाचूनागल निवासी सोनू ई रिक्शा चलाता है। वह संभल-गंवा मार्ग पर चाचूनागल चौराहे पर रोड किनारे रह रहा है। बराबर में झोपड़ी भी डाल रखी है। मंगलवार दोपहर उसकी पत्नी मंजू देवी घर का काम कर रही थी और बच्चे झोपड़ी में खेल रहे थे। इस दौरान जलते उपले से झोपड़ी में आग लग गई। इससे उनका एक वर्षीय मासूम बेटा लकी जो खाट पर लेटा हुआ था, वह इस आग में झुलस गया। उसे बचाने में गई मंजू भी झुलस गईं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से घायल मां और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें