फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फ्लिपकार्ट का ऑर्डर कैंसिल कराने में खाते से उड़े 99 हजार

Thu, 05 Nov 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव असगरीपुर निवासी एमएच इंडियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सारिक साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने फ्लिपकार्ट का ऑर्डर कैंसिल कराने के नाम पर उनके बैंक खाते से करीब 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य सारिक ने फ्लिपकार्ट पर सामान का ऑर्डर किया था। निर्धारित समय पर ऑर्डर नहीं पहुंचने पर उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क किया। इस दौरान कथित कस्टमर केयर की ओर से उन्हें ऑर्डर कैंसिल करने के लिए एक स्कैनर भेजा गया। प्रधानाचार्य ने बताए गए तरीके से प्रक्रिया पूरी की।इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। देखते ही देखते उनके खाते से करीब 99 हजार रुपये निकल गए। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही प्रधानाचार्य के होश उड़ गए। उन्होंने साइबर ठगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाने के प्रभारी शाह फैसल ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में ऑनलाइन शिकायत के बाद पीड़ित को क्षेत्रीय थाने पहुंचना चाहिए। साक्ष्य और तथ्य देने चाहिए। इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें