फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के नतीजे आते ही युवाओं में देखने को मिला उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बोर्ड के नतीजों को लेकर चल रही मन की बेचैनी शनिवार सुबह कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी। दोपहर होने तक यह धड़कन और तेज हो गई। फिर आया वह क्षण जिसने युवाओं की खुशियों से झोली भर दी। सफलता का आसमान छूने वाले युवाओं को फिर न गर्मी की परवाह और न उमस की। विद्यालय से लेकर मोहल्ले, घर तक उमंग और उत्साह ही नजर आया। खुशी से चेहरे ऐसे खिले कि मानो पूरा जहान ही जीत लिया हो। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट नतीजे आते ही हर ओर ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। यूपी बोर्ड से परीक्षा देने वाले दसवीं व बारहवीं के छात्रों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास था। दोपहर 12 बोर्ड के नतीजे सामने आने लगे। यह वह दिन था जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रह था। साथ ही बैचेनी भी काफी बढ़ी हुई थी। ज्यादातर विद्यार्थियों की सुबह जल्दी ही आंख खुल गई। बस इंतजार था तो नतीजे आने का। दोपहर को नतीजा आने पर जो सफल हुआ वह हवा में उछल गया और जिसके कम अंक आए वह मायूस नजर आया लेकिन नतीजे से खुशी सबके चेहरे पर थी। कुछ विद्यार्थी परीक्षा परिणाम की खुशियां साथियों संग बांटने विद्यालय पहुंच गए तो कुछ घर पर ही परिणाम जानने बैठ गए।
विज्ञापन


यह रहे संभल तहसील के इंटरमीडिएट जिला टॉपर
संभल। शनिवार को बोर्ड परीक्षा के नतीजे आते ही युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। संभल तहसील की बेटी ने इंटरमीडिएट में टॉप किया है। गांव भवालपुर स्थित एलएफ एकेडमी इंटर कालेज की छात्रा शिवानी कलेर ने 85 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। इसी विद्यालय के विष्णु देवल ने 82.80, शिवानी चौधरी ने 82.40, सुष्मिता सिरोही ने 81.40 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर में जगह बनाई है। गांव रूस्तमपुर न्यावली स्थित आरआरपीएम इंटर कालेज से अवनीश ने 81.20 प्रतिशत अंक पाए हैं। गांव धनसौली स्थित आरके इंटर कालेज से गुरमीत सिंह ने 81.20 प्रतिशत अंक पाए हैं। गांव सतुपुरा स्थित जेआर इंटर कालेज से शिल्पा ने 81 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर में जगह बनाई है। सभी विद्यार्थी परीक्षा परिणाम देखकर खुशी से गदगद हो उठे हैं।

संभल तहसील के हाईस्कूल जिला टॉपर में शुमार यह रहे।
संभल। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणाम में तहसील के तीन मेधावी छात्रों ने जिला टॉपर में जगह बनाई है। इससे उनके परिजनों में खुशी की लहर है। तहसील के गांव चंदावली स्थित इंटर कालेज चंदावली से नैंसी चाहल ने 88.17 प्रतिशत अंक पाए हैं। गांव पवांसा स्थित श्रीमति मनोरमा इंटर कालेज से नंदनी राघव ने 86.83 प्रतिशत और गांव सौंधन स्थित श्री जी सुखराम यादव इंटर कालेज से धर्मेंद्र ने 86.33 प्रतिशत अंक पाए हैं। इन मेधावी छात्रों ने हाईस्कूल जिला टॉपर में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें