फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इल्म के आसमान पर संभल में 34052 ने भरी सफलता की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रयागराज का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। जिसमें संभल जिलें में कुल 9515 छात्राओं समेत 23503 विद्यार्थियों ने हाई स्कूल की परीक्षा दी, जिसमें 19610 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया, जो 83.44 फीसदी है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 17637 विद्यार्थियों में 14442 ने सफलता की उड़ान भरी। जो 81.88 फीसदी है। दोनों परीक्षाओं में कुल 34052 विद्यार्थियों ने शैक्षिक क्षितिज पर परवाज किया है।
विज्ञापन

संभल जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में 15570 छात्रों व 10136 बालिकाओं यानी कुल 25706 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन इनमें से 13988 छात्रों व 9515 छात्राओं समेत कुल 23503 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें यूपी बोर्ड द्वारा घोषित किए गए परीक्षाफल में 10943 छात्रों व 8676 छात्राओं यानी कुल 19610 ने सफलता का परचम लहराया है।
जिले का हाईस्कूल का परीक्षाफल 83.44 प्रतिशत रहा है। इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में 7833 छात्राओं व 11274 छात्रों कुल 19107 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन इसमें से 7401 छात्राओं व 10236 छात्रों कुल 17637 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इसमें घोषित परीक्षा परिणाम में 6628 छात्राओं व 7814 छात्रों समेत कुल 14442 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

जिले का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 81.88 प्रतिशत रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं तो काफी पहले ही संपन्न हो गई थी लेकिन परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। जिसकी प्रतीक्षा सुबह से ही विद्यार्थी करने लगे थे। विद्यार्थियों की धड़कने तेज हो गई थी। सभी अपना परीक्षाफल जानने के लिए साइबर कैफे, मोबाइल एप आदि के जरिये परीक्षाफल जानने में जुटे थे। दोपहर को जैसे ही परीक्षाफल घोषित किया गया। वैसे ही विद्यार्थियों की बांछें खिलती चली गईं, क्योंकि परीक्षाफल उम्मीद के मुताबिक ही आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें