चंदौसी। संभल चंदौसी मार्ग स्थित ग्राम जनेटा के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
कोतवाली के मोहल्ला लक्ष्मनगंज निवासी आकिल पुत्र मुहम्मद शफीक अपने भाई फरहाद के साथ संभल से किसी परिचित के यहां से लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों भाई जब ग्राम जनेटा के पास पहुंचे तो चालक ने गन्ने से भरी ट्राली पीछे हटाई।
इसी दौरान बाइक में टक्कर लग गई। जिससे बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।