धनारी। बारिश होने से धनारी-भिरावटी मार्ग पर पानी भर जाने से लोगों को आने जाने में खासा परेशानी हो रही है। पिछले दो साल से मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है। बारिश से सड़क पर पानी जमा हो जाता है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को ऊंचा तो कर दिया लेकिन लोगों को बारिश के पानी से निजात नहीं मिली।
आगरा-मुरादाबाद हाईवे धनारी बस स्टेंड से भिरावटी की ओर राजकीय मार्ग जा रहा है। रोड के आसपास की बस्ती में पानी निकास की कोई व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद पानी भर जाता है।
पानी अधिक भर जाने के बाद लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से पानी से निजात दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर नाला बना है। लेकिन दूसरी ओर से आने वाले पानी की निकास की व्यवस्था नहीं है।