बहजोई। जिले में निरीक्षण करने आए नोडल अधिकारी/उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग लखनऊ के सचिव कर्ण सिंह चौहान ने कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद जिले के मुख्यालय के लिए चिह्नित की गई जमीन का भी निरीक्षण किया।
गुरुवार की शाम करीब चार बजे नोडल अधिकारी जिला मुख्यालय की जमीन को देखने गांव आनंदपुर के निकट पहुंचे। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी से जिले के मुख्यालय के लिए चिह्नित की गई जमीन की स्थिति जानी।
नोडल अधिकारी ने जिला मुख्यालय से संभल, चंदौसी और गुन्नौर तक जाने वाले रास्तों के बारे में भी जानकारी की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, एसडीएम संभल दीपेंद्र कुमार, एसडीएम चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ चंदौसी डा. के के सरोज समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।