हयातनगर थाना पुलिस ने एक घर से आईपीएल मैच की सट्टेबाजी के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 5400 रूपये, एक टीवी, सेटअप बाक्स, बरामद किया है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
संभल की उप नगरी सरायतरीन के चौकी इंचार्ज महीपाल वर्मा को रविवार की रात्रि मुखबिर ने सूचना दी थी कि मोहल्ला अमान खेल में वाहिद के घर आईपीएल की सट्टेबाजी हो रही है। पुलिस ने सूचना के बाद रविवार की रात्रि छापामार कर आईपीएल मैचों पर सट्टे की खाईबाड़ी करते नौ लोगों को पकड़ा।
पुलिस को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन वे भाग नहीं सके। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जुआ सट्टा खेलने के मामले में मोहल्ला कबीर की सराय निवासी मोहम्मद हाशिम, मोहल्ला चकली निवासी मुकीम, मोहल्ला पीलाखदाना निवासी नूर आलम, मोहल्ला अमानखेल निवासी वाहिद, वसीम तथा मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी अथर, तहसीन व मोहल्ला चकली निवासी नसीर तथा मोहल्ला असलातपुरा निवासी गिरयाज को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5400 रुपये, टीवी, सेटअप बाक्स मिला है। किक्रेट मैच पर सट्टा लगाने वाले सटोरिए हर बॉल और हर ओवर में सट्टा लगाते है।