वहीं बोर्ड बैठक में सभासदों ने अपनी समस्याएं रखीं। सभासद तरुण कुमार नीरज, अनुराग अग्रवाल, नवकांत शर्मा आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, खराब पड़े वाटर कूलर और हैंडपंपों की मरम्मत आदि समस्याओं का समाधान की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इसी दौरान सभासदों के तेज आवाज में बोलने पर कार्यवाहक ईओ/एसडीएम निधि पटेल ने नाराजगी जाहिर करते हुए शांतिपूर्वक अपनी-अपनी बात रखने के लिए जोर दिया।
इस दौरान सभासद हरीश अरोड़ा, नवकांत देव शर्मा, शिवकुमार सैनी,अन्ना खान, अमन कोरी, सचिन रस्तोगी, सचींद्र यादव, निशांत शर्मा, लोकेश प्रजापति, जाकिर सलमानी, रियाज अहमद, कपिल कुमार, मेघा गुप्ता, ममता प्रजापति, कोमल रानी, रीनादेवी, उर्मिला देवी, विमलेश कुमारी, दरक्शा खातून, परवीन जहां, निदा कदीर आदि सभासद मौजूद रहे।
सभासदों में हुई तीखी नोकझोंक
- पालिका बजट बोर्ड की बैठक में उस समय हंगामा हो गया जब जेई निर्माण अमित कुमार बैठक में पहुंचे। वह बैठक शुरू होने के काफी देर बाद पहुंचे थे। उनके बैठक में पहुंचते ही कुछ सभासद फूलों की माला लेकर उनके पास पहुंचे और उन्हें माला पहनाने लगे। इस बात पर जेई निर्माण आपत्ति जताई। जिससे सभासदों की जेई निर्माण से तीखी नोकझोंक हो गई। सभासदों का आरोप है कि जेई निर्माण से जब भी फोन पर बात की जाती है तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। करीब 10 मिनट तक नोकझोंक चलती रही। हंगामे की स्थिति बन गई। इसी दौरान पालिकाध्यक्ष पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।