संभल। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक समेत 84 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 684 हो गई है।
शनिवार की देर रात से रविवार की शाम तक 84 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों में अपर पुलिस अधीक्षक समेत 9 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग गांव व कस्बों के मरीज मिले हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। इसका एक मात्र बचाव सिर्फ जागरूकता है। लोग जागरूकता दिखाएं और दो गज की दूरी के पालन के साथ मास्क पहनकर रखें।