फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 82 संक्रमित मरीज मिले, वैद्य समेत चार लोगों ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का सबब है। नए 82 संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित हुए चार लोगों ने दम तोड़ दिया। जिले में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या पांच सौ का आंकड़ा पार कर गई है। अब संक्रमित सक्रिय 529 हो गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 82 संक्रमित मरीज सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जो मरीज संक्रमित पाए गए उनके संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए टीमें रवाना हो गए। कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई है उसमें संभल के बरेली सराय निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग वैद्य, सराय तरीन निवासी 50 वर्षीय महिला, हयातनगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति व एक संभल का युवक शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सामाजिक दूरी का बनाना और मास्क लगाना बेहद जरूरी है। यदि बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो संक्रमण ज्यादा खतरनाक स्थिति में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
जिला-संभल
जिले में कुल संक्रमित- 3843
ठीक हुए- 3265
मौतें- 59
नए मरीज- 82
सक्रिय मरीज- 529
कल स्वस्थ्य होकर लौटे- 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें