फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगवाने पहुंचे 35 लोगों को चिकित्साकर्मी का घंटों करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी सीएचसी में सुबह साढ़े दस बजे तक एंटी रैबीज का इंजेक्शन नहीं लगाया जा सका। जो मरीज पहुंचे उन्हें काफी परेशानी हुई। इन मरीजों में कई ऐसे भी लोग शामिल थे जिनके जख्म गहरे थे। जब स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे तो वैक्सीन लग सकी।
विज्ञापन

गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालाें की काफी भीड़ लगी दिखाई दी। करीब 35 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जमीन पर बैठे दिखाई दिए। गांव आटा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह 9 बजे अस्पताल आ गए थे। साढ़े दस बजे तक इंतजार किया लेकिन चिकित्सक या चिकित्सा कर्मी नहीं पहुंचे। ऐसे में तमाम लोग परेशान हो रहे हैं। यही राम गोपाल, टिंकू, कार्तिक, विजय, सुमन, देव, हिमांशु, बाबूराम, शंकरलाल, मिथलेश आदि ने भी बताया। चिकित्साकर्मी साढ़े दस बजे के बाद आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें