संभल। इस होली और नेजा मेला को सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। इसकी रणनीति के लिए बैठक हुई। जिसमें सभी ने त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण बनाने का आह्वान किया। साथ ही साफ-सफाई, पानी और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
मंगलवार को नगर के मोहल्ला चमन सराय स्थित नगर पालिका वार्ड 18 सभासद मोहम्मद सरताज के आवास पर सभासदों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी त्यौहार होली और नेजा मेला को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि होली और नेजा मेला पर नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट और विद्युत लाइनों को भी दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा। जिससे त्यौहार पर किसी भी तरह की दिक्कत नगरवासियों को न उठानी पड़े।
बैठक में सभी मुद्दों को लेकर सभासदों ने सहमति जताई और प्रयासरत होने का आह्वान किया। इस दौरान अनीस, फुरकान, आरेफीन, गुलजार, डा. अनवर, शौकीन, आकील, राजकुमार वर्मा, संजीव गुप्ता, वसीम, रेहान, राजेंद्र कुमार, इब्राहिम, हाजी इरफान, असलम, जलाल कुरैशी, नाजिम, निसार, मुन्ने, असरार आदि मौजूद रहे।