फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में व्यापारी और अधिवक्ताओं ने प्रतिष्ठान कराए बंद, पाक के पुतले फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला/रजपुरा। गम और गुस्से के बीच शहीदों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। शहीदों के सम्मान में देश की जनता के साथ राजनैतिक और सामाजिक जनसमूह खड़ा हो गया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद कर आक्रोश जाहिर किया तो अधिवक्ताओं ने कानूनी कामकाज रोक कर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताया। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के पुतले फूंके। पाकिस्तान हाय-हाय के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार से सख्त बदला लेने की मांग उठाई है। जिले के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नगर में शनिवार को व्यापारी संगठनों ने प्रतिष्ठानों को बंद कर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के प्रति विरोध जताया। व्यापारी संगठनों में सराफा व्यापारी, मुस्लिम व्यापारी एसोसिएशन, उद्योग व्यापार मंडल और मेंथा कारोबारी शामिल रहे।
संभल बार एसोसिएशन की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पाक के खिलाफ गुस्से का इजहार कर शंकर चौराहा से लेकर यशोदा चौराहा, चंदौसी चौराहा और चमन सराय चौराहा से होते हुए तहसील परिसर तक जुलूस निकाला। इस दौरान देवेंद्रपाल गुप्ता, शरदचंद्र भारद्वाज, नवीन अग्रवाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, रवेंद्र कुमार, राजीव भटनागर, प्रमेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, रामकिशन, सुभाषचंद्र, मनीष आर्य, जहीर हुसैन, अनीस अहमद, अफजाल, नरेंद्र कुमार, राकेश, नीरज, सचिन, अनिल, अमित उठवाल, फजले हक, अतुल रस्तोगी, राजबहादुर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बा बबराला के इंद्रा चौक पर बीआरएसबीएस के छात्र-छात्राओं ने हाथों में कैंडल लेकर मार्च निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, अतुल कुमार, एमपी सिंह, कंचन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। नगर के आलम सराय स्थित गोरख नाथ धाम में शहीदों को पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ज्वालेश श्रीमाली, डा. सुरेश चंद्र, कैलाश शर्मा, योगी नागेंद्र मोहन, नितिन सैनी, ऋषि पाल सैनी, विजयपाल, दिनेश मोहन, विकास बाबू आदि मौजूद रहे।

जैश ए मोहम्मद संगठन का हो खात्मा
संभल/गवां। जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने इसे पाक और आतंकी संगठन की नापाक हरकत बताया। कहा कि आतंकियों के हौसले तोड़ने के लिए बदला जरूरी है। अधिवक्ताओं ने कहा कि पाक में पनाह लिए हुए जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन का खात्मा ही शहीदों की आत्मा को शांति देगा। इस दौरान नरेश शुक्ला, नलिन जैन, सरफराज नवाज, इफ्तेखार कुरैशी, ऋषि कांत शर्मा, अशोक कुमार, नरेंद्र गुप्ता, सुमित वर्मा, अनिल कुमार, मुशीर अहमद, जीतपाल, संदीप, अरविंद कुमार, उपदेश, उमेश आदि। वहीं कस्बा गवां में व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला पहले घुमाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुतले को फूंका।

देश के भीतरी गद्दारों और कश्मीरी पत्थरबाजों पर देशद्रोह दर्ज हो
संभल। तहसील के गांव पवांसा में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और आतंकी संगठनों के खात्मे की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव देने का समय आ गया है। साथ ही जो देश के भीतरी गद्दार हैं जो कश्मीर में जवानों पर पत्थरबाजी करते हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र पर भी रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। जिसने आतंकी हमले का समर्थन किया है। इस दौरान हर्षित गुप्ता, रजत विक्रांत, रामवीर सिंह, अंकित गुप्ता, सुरेश फौजी, महीपाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डो राघव, राजवाला, कल्पना, गीता, बंटी गुप्ता आदि।

शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है देश
संभल। ह्यूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में पुलवामा हमले की निंदा की गई। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के लिए दुआ हुई। वक्ताओं ने कहा कि हम जवानों को जिंदगी नहीं दे सकते पर उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। इस दुख की घड़ी में सारा देश उनके साथ खड़ा है। आतंकी संगठनों और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए। इस दौरान नाजिश मियां, जुनैद जुबैरी, मोहम्मद जैद अकरम, अबूज हनीफ, जफर, शारिक कादरी, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद जीशान आदि रहे।

आतंकी इंसानियत के दुश्मन हैं, सजा मिलनी चाहिए
संभल। एंजिल्स पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकियों को इंसानियत का दुश्मन बताया। बच्चों ने गुस्से के साथ नारेेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ नारेबाजी की। नदीम अब्बास ने कहा कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता। आतंकी इंसानियत के दुश्मन होते हैं। इन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान शरमीन खान, नाजिश, सलमान, हसीब, रूपेश, धीरज, सबा, वरीशा, लता, रूचि, सुुमैरा, आयशा, मोहिनी आदि रहे।

सरकार शहीदों का बदला ले जिससे आतंकी सबक लें
विश्व हिंदू शक्ति भारत की ओर से शहीदों के लिए नगर के सूरज कुंड मंदिर पर कैंडिल मार्च किया। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने सरकार से शहीदों का बदला लेने की मांग की है। जिससे आतंकी इस तरह की घटना को फिर से अंजाम नहीं दे सके। इस दौरान अक्षित अग्रवाल, अभय, अनिकेत, शिवम, विजय, मुनीश, विशाल, रजत, संजय, शक्ति शंकर, राहुल, पंकज, हर्ष, हिमांशु, राज, इशत गांधी, विवेक, अरविंद आदि।

शहादत का बदला पूरा होने पर देशवासियों को मिलेगी शांति
रजा एजुकेशनलन वेलफेयर सोसायटी ने सीआरपीएफ शहीद जवानों के लिए मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की। डा. हुमेरा वसीम ने कहा कि शहीदों की शहादत जाया नहीं जाएगी।
सरकार आतंकियों का सफाया कर बदला लेगी। इससे देश के लोगों को शांति मिलेगी। आसिफ रजा ने कहा कि देश के सभी लोग शहीदों के परिजनों के साथ हैं। पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को सरकार जवाब दे। जिससे उनके हौसले पस्त हो जाए। इस दौरान डा. वसीम, मोहम्मद आलम, डा. नबी, डा. उमर, डा. तारिक, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद सलमान, हस्सान, मोहम्मद अली, रहमत जहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें