संभल/बबराला। कांग्रेस पार्टी के द्वारा मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे पोल खोल अभियान के तहत धनारी क्षेत्र के एक गांव में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों को सरकार की नीतियों में खामियां गिनाई।
धनारी के मुकुटपुर में आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने कहा कि मोदी सरकार विफल सरकार साबित हुई है। जिसने संप्रग सरकार की योजनाओं को ही आगे बढ़ा कर अपनी योजना बना दिया है और जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। 2005 में कांग्रेस द्वारा आरटीआई एक्ट बनाया जिसे अब मोदी सरकार तब्दीली करना चाहती है। इस मौके पर कमलेश चौधरी, इतरत बाबर हुसैन, मयंक जैन, भूप सिंह सुनील शर्मा, मरगूब आलम, ताहसीम, खुशी मौ, वसीम, अनीश, राहत अली सलमान, अमीर अली, नोमान अली, वसीम खान, सुनील यादव, महेंद्र ,योगेंद्र, ब्रजपाल, देवेंद्र, अमरपाल, अजब सिंह, कुबरपाल, कल्याण, हेमेंद्र, निजामुद्दीन, रामवीर, राकेश आदि मौजूद रहे।