फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी के रुपए मांगे तो धारदार हथियार से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला दीपासराय में बुधवार को शाम चार बजे एक युवक ने अपने उधारी के रुपये मांगे तो दबंग युवक ने उस पर तलवा से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के दीपासराय निवासी इमरान ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को 20,000 रुपये उधार दिए थे। तगादा करने पर उसके सिर पर तलवार से हमला किया गया। इतना ही नहीं उधार में रुपये लेने वाले व्यक्ति के परिजनों ने भी पीटा है। इमरान को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे उपचार के लिए रेफर किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि मारपीट लेनदेन के विवाद में दी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें