फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चौधरी सराय से हिंदुपुरा खेड़ा तक लगेंगी 75 स्ट्रीट लाइटें, 11 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चौधरी सराय से हिंदुपुरा खेड़ा तक करीब डेढ़ किलोमीटर में 75 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इस पर 11 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा शंकर चौराहे के सौंदर्यीकरण का काम होना है।
विज्ञापन

चौधरी सराय से हिंदुपुरा खेड़ा तक जहां यह स्ट्रीट लगेंगी यह हसनपुर रोड कहलाता है। इसी रोड पर मंडी समिति भी स्थित है। रात्रि के समय में अंधेरा होने से चालकों को समस्या रहती है। तमाम वाहनों का आना जाना लगा रहता है। साथ ही रोड किनारे घनी आबादी भी है। वहीं, रूकनुद्दीन सराय, सलारपुर, हिसामपुर समेत कई गांवों का रास्ता भी इधर से ही गुजरता है। देररात लोग आवागमन करते हैं तो हादसों का डर अधिक गहराता है। इसी के दृष्टिगत नगर पालिका ने करीब डेढ़ किलोमीटर के एरिये में स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय लिया। करीब इस पर 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका के जेई जय बहादुर मौर्य ने बताया कि इसका प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
शंकर चौराहा का भी हो रहा विकसित
संभल का सबसे व्यस्त चौराहा शंकर चौराहा भी विकसित किया जा रहा है। बड़ी स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। इसके साथ सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। इस पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। जिलाधिकारी ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें