फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस व चंदौसी सीएचसी प्रभारी समेत जिले में मिले 72 संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 235 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए 72 संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 235 हो गई है। शनिवार को नवोदय विद्यालय के पांच विद्यार्थी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा सात संक्रमित अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मिले हैं। तीन लोग एलआईयू के संक्रमण की चपेट में पाए गए हैं। बहजोई थाने में सात पुलिस कर्मी संक्रमण की चपेट में हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा यारावेरा फर्टिलाइजर में चार संक्रमित मरीज और मिले हैं। सीएचसी चंदौसी के प्रभारी संक्रमित हो गए हैं। ग्रामीण इलाके के साथ ही संभल शहर में कई संक्रमित मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यदि बचाव नहीं किया तो संक्रमितों की संख्या कई गुना ज्यादा हो जाएगी। संक्रमित मरीजों के संपर्क में जो लोग रहे हैं वह खुद जांच कराएं और दूसरों से दूरी बनाए। इससे ही संक्रमण फैलने से रूक सकता है। यदि लापरवाही की गई तो हालात बिगड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें