फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले मूल्यांकन पूरा कराने के लिए 100 नए परीक्षक लगाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। होली से पहले उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन कराने के लिए निजी विद्यालयों में पढ़ाने वाले 100 ऐसे शिक्षक अब तक परीक्षक बनाए जा चुके हैं जो मूल्यांकन करने संबंधी मानक पूरे कर रहे थे। लेकिन हैरत की बात यह है कि अभी 315 ऐसे शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं संभाली है जिन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षक नियुक्त किया था।
विज्ञापन

वह मूल्यांकन केंद्र तक अपनी आमद दर्ज कराने भी नहीं पहुंचे। जबकि मूल्याकंन का काम 22 मार्च तक पूरा किया जाना है। 20 और 21 मार्च को होली की छुट्टी है। यानि अगर 19 मार्च तक काम पूरा नहीं हो सका तो फिर मुश्किल खड़ी होगी। इसी मुश्किल से निबटने के लिए मूल्यांकन में निजी शिक्षकों को योग्यता देखकर लगाया जा रहा है।
संभल जिले में हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इसमेें 78353 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसमें अब तक 40 प्रतिशत काम हुआ है। जबकि सिर्फ सात दिन में 60 प्रतिशत काम होना है। अगर परीक्षकों की संख्या पूरी न हुई तो उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय में कैसे पूरा हो सकेगा? यह सवाल अहम है।
विज्ञापन

अब तक 22441 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि जिस हिसाब से नए परीक्षक आ रहे हैं उससे रफ्तार बढ़ेगी और 19 तक अधिकतर काम पूरा हो जाएगा।
हर रोज मूल्यांकन की रिपोर्ट निदेशालय को जा रही है। अभी तिथि बढ़ने का कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए हर हाल में निर्धारित तिथि तक ही काम पूरा कराया जाएगा। भले ही इसके लिए सख्त कार्रवाई करनी पड़े।
वैसे सभी मूल्याकंन केंद्रों के प्रभारियों से कह दिया है कि वह अपने स्तर से जल्दी से जल्दी मूल्यांकन पूरा कराने के लिए निर्धारित योग्यता को पूरा करने वाले निजी या सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षको को मूल्यांकन के लिए लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें