फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरी संपर्क मार्ग 1700 मीटर लंबी सडक में 655 गड्ढे

विज्ञापन
कब सुधरेगी सड़क की हालत- 1700 मीटर लंबे इस मार्ग पर 655 गड्डे हैं। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। मनोटा-चौधरपुर मुख्य मार्ग से ओबरी गांव को जोड़ने वाला 1700 मीटर लंबा संपर्क मार्ग एक वर्ष से खराब है। इसमें 655 गड्ढे हैं। इसलिए निजी बसों ने रास्ता बदल दिया। अब बसें गांव के अंदर बने अड्डे तक नहीं आतीं। ओबरी गांव की आबादी 10 हजार है। लोगों को आना जाना है तो करीब पौने दो किलोमीटर पैदल चलें या निजी वाहन से जाएं। रास्ता खराब होने की वजह से ई-रिक्शा भी नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के सैदनगली और मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा के बीच चलने वाली यात्री बसें ओबरी होकर जाती थीं लेकिन एक महीने से बसों ने रास्ता बदल दिया है। क्योंकि सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। रास्ते में गन्ने व ईंटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां बेतरतीब तरीके से चलतीं हैं। यात्री बसें मार्ग पर रफ्तार से नहीं चल पातीं। अब यह बसें मनोटा से शहबाजपुर होते हुए पाकबड़ा और सैदनगली जा रहीं हैं।
ओबरी के अंदर आने वाला संपर्क मार्ग बस संचालकों ने छोड़ दिया है। एआरटीओ अंबरीश कुमार का कहना है कि निजी बसें बंद होने के विषय में उन्हें अभी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अगर ऐसा है तो वह इसे देखेंगे और यात्री सुविधा के लिए निजी बसों का संचालन शुरू कराएंगे। सड़क खराब होने के विषय में लोक निर्माण विभाग से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें