फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने योगी सरकार को वायदा याद दिलाया और दिल्ली कूच के लिए हुंकार भरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 8 व 9 जनवरी को उनकी देश व्यापी हड़ताल है। अगर सरकार इस पर भी नहीं चेती तो 28 जनवरी को पूरे देश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिल्ली में एकत्र होंगी और संसद के लिए पैदल मार्च करेंगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना वेतन 21,000 रुपये महीने चाहती हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग है। इस मांग को लेकर लगातार कई बार आंदोलन हो चुके हैं। धरना शुरू होने से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी अस्पताल में एकत्र हुईं। इसके बाद रैली निकालकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां उन्होंने एक छोटी सी सभा की। सभा के बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें जून 2017 में योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की हैसियत से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 9000 रुपये महीने मानदेय दिए जाने का एलान किया था लेकिन अभी तक इस पर अमल न हो सका। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मात्र 4000 रुपये महीने भुगतान मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की पदाधिकारियों में विनीता शर्मा, संगीता गुप्ता, स्नेहलता चौधरी, अचला शर्मा ने नेतृत्व किया। विनेश, वीरवाला, शांति, मंजू, सोमवती, ममता और गीता ने सहयोग दिया।

मिशन इंद्रधनुष के तहत काम का नहीं मिला भुगतान
संभल। मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण का काम किया लेकिन उन्हें मानदेय नहीं मिल सका। मानदेय का मुद्दा जब एसडीएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल संबंधित चिकित्सकों को अवगत कराया और मानदेय के भुगतान का आदेश दिया।
विज्ञापन


मेहनत के बाद भी मांगा स्पष्टीकरण
संभल। रजपुरा परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी ने कहा कि उसने टीकाकरण कर कड़ी मेहनत की थी लेकिन इसके बाद भी उससे स्पष्टीकरण मांगा गया। यह स्थिति कहां तक उचित है। एसडीएम ने कहा कि यह ठीक नहीं है। उन्होंने उर्मिला देवी को कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें