फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लखनऊ पहुंचेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा/बबराला। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इसके लिए शिक्षकों ने बैठक कर रणनीति बनाई। जिसमें सभी शिक्षकों से लखनऊ चलने की अपील की।
विज्ञापन

कस्बा रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष और जिला मंत्री लायक सिंह यादव ने कहा कि कर्मचारी को जीवन पर्यंत शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति पर अपना जीवन यापन करने के लिए पेंशन की आवश्यकता होती है। पुरानी पेंशन हर हालत में बहाल होनी चाहिए। उन्होंने सभी साथियों से कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले आठ अक्तूबर को इको गार्डन लखनऊ में होने वाले विशाल धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जिसमें शिक्षकों की दो बसें लखनऊ को प्रस्थान करेंगे। अध्यक्षता करन सिंह यादव और संचालन इरशाद अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें