फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आठ करोड़ से 58 सड़कों की सुधरेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में काफी समय से खराब पड़ी सड़कों की स्थिति जल्द ही सुधरने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने 58 क्षतिग्रस्त सड़कों को नवीनीकरण और मरम्मत के लिए चयनित कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें 7.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें ऐसी हैं, जो बेहद खराब हालत में हैं। यहां से आते जाते लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

विभाग ने मुख्य रूप से सिसौना डांडा मार्ग, हरदासपुर मार्ग, ईशापुर संपर्क मार्ग, शिव मंदिर से भगतानगला तक, बवेना चौराहे से शेरपुर संपर्क मार्ग, पवांसा मल्लाह मार्ग से ग्राम करीमपुर तक, मूसापुर से रसूलपुर संपर्क मार्ग, मऊ भूड़ प्राथमिक विद्यालय से मझरा तक, शोभापुर होते हुए बजरपुरा तक, दादपुर मार्ग, शाहपुर से जफरपुर, भकरौली पहलबाड़ा से नगला चतुर्भानपुर तक, एनएच 93 से मझौला, बाघऊ खेड़ा से नगलिया काजी, फतेहपुर से फतेहपुर का मझरा, खरपड़ी की मढै़या, बड़ा घेर, वृंदावन की मढै़या, फरीदपुर के घेर तक, भकरौली से पहलबाड़ा मार्ग, लहरारतू मार्ग, रहटौल से अतौरी तक, तोतापुर से जमालपुर, गनुपुरा से जमालपुर, बुधोती फाजलपुर से तोतापुर मार्ग, बिलारी डारनी मार्ग से पैगारफातपुर संपर्क मार्ग, धर्मपुर कुदैय्या, अटवा मार्ग, फतेहपुर मार्ग, बिचैटा से बेरनी, बिचैटा काजी चौराहे से मैनपुरी मार्ग, धनीपुर से सैमला, खरकबाड़ी से मैंदावली, भौना नगला से दिल्लीपुर, रघुपुर पुख्ता संपर्क, मढ़कावली से खरकवाली होते हुए साधु मढ़ी तक, चिरवारा से मेगरा, मुकर्रपुर से भवांच, रायसत्ती से पल्था, सिसौना मार्ग, हरथला से बहाउद्दीनपुर, मंडी समिति बहजोई से चितनपुर, भीमपुर मार्ग, भैंसरोली से निजामपुर, खजरा इनायतगंज से सलेमपुर, उधरनपुर खागी मार्ग, शेखपुर से खजरा इनायतगंज, एनएच 93 से ढकारी, पवांसा किरारी से पसतौरा मार्ग से चंदनकट्टी, कैल सिरौरा काजी से कैल की मढै़या, लहराभूड़ बंदरई से सिकरौरा भूड़ मक, सतनौली से सादातबाड़ी होते हुए बहजोई तक, कैल सिरौरा काजी से नगलिया तक, ब्यौरा से अमरपुर, मुबारकपुर से नरहेट मोहम्मदपुर, ढाक शहीद संपर्क मार्ग, ऐंचोड़ा गौंजनी मार्ग से चंदनपुरा, किसौली से रफीपुर मार्ग को नवीनीकरण और मरम्मत के लिए चयनित किया गया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के तीन अवधि में कार्य पूरे होंगे।
विज्ञापन





जिलेभर की 58 क्षतिग्रस्त सड़कें के नवीनीकरण और मरम्मत की कवायद शुरू हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
-सुनील प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें