फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोजगार मेले में 53 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। गांव बिचैटा काजी स्थित मायादेवी सीताराम डिग्री कॉलेज में बुधवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 173 बेरोजगार युवाओं ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 53 युवाओं का नौकरी के चयन हुआ। नौकरी के प्रमाणपत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

गांव बिचैटा काजी के मायादेवी सीताराम डिग्री कॉलेज में लगे रोजगार मेले में भगवती प्रोडक्शन नोएडा, मदरसन सुमी सिस्टम लिमिटेड भिवंडी और केएचवीडी टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 173 युवा नौकरी पाने के लिए शामिल हुए। कंपनी से आए एचआर ने सभी युवाओं का बारी-बारी से ऑफिस अटेंडेंट, ऑपरेटर आदि पदों पर साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद 53 अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिए हुआ। मेला प्रभारी गौरव पूठिया ने बताया कि ऐसे युवा, जो नौकरी लगने से रह गए है। वे निराश न हो, आगे भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। ऐसे इच्छुक युवा, जो आगामी रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हो। वे रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण जरूर करा ले। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें