फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पांचवें चरण की काउंसिलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राजकीय पॉलिटेक्निक में बुधवार को पांचवें चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई। पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए चल रही काउंसिलिंग में नौ अगस्त तक छात्र-छात्राएं अपनी पसंदीदा सीट के लिए विकल्प भर सकेंगे। साथ ही 11 से 13 अगस्त तक शुल्क जमा और 11 से 14 अगस्त तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन



राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल, केमिकल व प्रिंटिंग की 75-75 सीटें हैं। इसके अलावा लेटरल एंट्री की 14 सीटें हैं। करीब 239 सीटों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाने हैं। बुधवार से राजकीय पॉलिटेक्निक में पांचवें चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई।
काउंसलर व लेक्चरर क्षितिज गुप्ता ने बताया कि चार चरणों में करीब 190 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। ऐसे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश चार चरणों में अपना प्रवेश पॉलिटेक्निक संस्थानों में नहीं करा सके हैं। वे पांचवें चरण की काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। इस चरण की काउंसलिंग में छह से नौ अगस्त तक अभ्यर्थी अपनी पसंदीदा सीटों के लिए विकल्प भर सकेंगे। दस जुलाई को अभ्यर्थियों के लिए सीटों का आंवटन होगा। वहीं, 11 से 13 अगस्त तक शुल्क जमा व 11 से 14 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें