फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढलान से पीछे भागी डीसीएम ने दो वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर मौत, आक्रोश फैला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। घर के बाहर खेल रहे मासूम को ढलान से पीछे भागी गाड़ी ने कुचल दिया। इसमें मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर परिजन आ गए। मासूम का शव देख कोहराम मच गया। चालक और परिचालक मौका देखकर भाग गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मासूम की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो कई थानों की पुलिस मौके पर भेज दी। तब कहीं जाकर हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा में संजीव कुमार का दो वर्षीय बेटा मयंक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान लगन में सामान भर कर जा रही डीसीएम अचानक पीछे को भाग गई। जिसकी चपेट में मासूम आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख चीखपुकार मच गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। चालक और परिचालक मौके का फायदा उठाते हुए भाग गए।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चालक परिचाल के भागने से ग्रामीणों में रोष पनप गया। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो कोतवाली संभल, असमोली थाने की फोर्स मौके पर भेजी। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी चचेरी बहन की लगन मुरादाबाद जा रही थी।
विज्ञापन

जिस डीसीएम गाड़ी से हादसा हुआ है उसमें सामान जाना था। चालक और परिचालक गाड़ी में बैठे हुए थे। अचानक गाड़ी पीछे को भाग गई। जिसकी चपेट में मासूम आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि मासूम अकेला बेटा था इससे बड़ी बेटी शोबी है। मासूम की मां वीरो का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर देर रात तक पीड़ित परिवार से समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें