संभल। सिरसी के मुरादाबाद संभल मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें चालक घायल हो गया। हादसा देख मौके पर जमा हुए राहगीरों ने घायल को कार से बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के पास उपचार को ले गए। सोमवार रात 9 बजे करीब पीपलसाना भोजपुर निवासी जुल्फिकार अपने परिवार को लेकर अलीगढ़ स्थित ससुराल से लौट रहा था। जैसे ही सिरसी के मुरादाबाद संभल मार्ग स्थित दरगाह के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें जुल्फिकार घायल हो गया। हादसा देख मौके पर जमा हुए राहगीरों ने घायल को कार से बाहर निकाल निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।