फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास रुपये उधारी की खातिर महिला को पीटकर मार डाला

Fri, 10 Feb 2017 02:14 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
muder
विज्ञापन
गुरुवार को महिला की सांसें थम गईं। पिटाई करने की आरोपी महिलाओं व उनके पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


धनारी थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव निवासी रामकिशोर गूंगा है। उसकी शादी बिहार प्रांत की रहनें वाली लक्ष्मी (33) के साथ हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करके जीवनयापन कर रहे थे। एक दिन जरूरत पड़ने पर पड़ोसन मिलन पत्नी ओमपाल से लक्ष्मी ने पचास रुपये व दूसरी पड़ोसन सोनिया पत्नी प्रकाश से सौ ग्राम चावल उधार ले लिए थे। बताते हैं कि सोनिया व मिलन दोनों रविवार को लक्ष्मी के घर पहुंची, उधारी चुकता करने को कहा। लक्ष्मी के पास ना तो चावल थे और ना ही रुपये, इसलिए उसने बाद में देने को कहा। इस पर दोनों महिलाएं नाराज हो उठीं। बात बढ़ गई।

आरोप है कि दोनों महिलाओं ने लक्ष्मी को लात-घूसों से पीटा, उनके पति भी आ गए तो उन्होंने भी महिला को मारा। इससे मौके पर महिला को रक्तस्राव शुरू हो गया। उसकी हालत बिगड़ गई। उसका गूंगा पति व अन्य पड़ोसी गांव के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। दवाई दिलाई, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसका घर पर ही इलाज चलता रहा, लेकिन गुरुवार की सुबह लक्ष्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि रामकिशोर के भांजे उदयवीर की तहरीर पर घर में घुसकर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दो दंपतियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें