फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल और चंदौसी में 50 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त

Mon, 16 Jul 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
संभल में थैले देते सामाजिक संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉलिथीन पर पाबंदी के मामले में अब प्रशासन सख्ती के तेवर दिखा रहा है। गुन्नौर, चंदौसी और संभल में प्रशासन व पुलिस के अधिकारी बाजारों में निकले। दुकानदारों को प्रदूषण के खतरों के प्रति जागरूक किया और पॉलिथीन प्रतिबंध के संबंध में अवगत कराया।    
विज्ञापन

 
संभल के उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने रविवार को छुट्टी होने के बाद भी पुलिस को लेकर संभल के बाजार में चेकिंग की है। पुलिस और प्रशासन  की टीम ने दुकानों पर पहुंचकर पूछा कि कौन सी पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। इस दौरान 50  माइक्रोन से कम मोटाई वाली 15  किलोग्राम संभल में और 25  किलोग्राम पॉलिथीन चंदौसी में जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलिथीन पर पाबंदी का आदेश प्रभावी कर दिया है।

आदेश प्रभावी होने के साथ ही चेकिंग के दौरान करीब 15  किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई है। उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रतिबंध का पहला दिन था इसलिए चालान नहीं किए गए हैं, न ही कोई दंडात्मक कार्रवाई की गई है लेकिन चेतावनी जरूर दी गई है।
विज्ञापन



अगर दुकानदारों ने 50  माइक्रोन से कम मोटाई वाली पॉलिथीन का इस्तेमाल किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुन्नौर के एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। पहले दिन जागरूकता पैदा की गई है। उन्होंने बाजार में सीओ को साथ लेकर भ्रमण किया है और दुकानदारों को शासन के फैसले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें