बबराला। सूबे में योगी की सरकार है। सुशासन के दावे किए जा रहे हैं। पुलिस सभी को सुरक्षा देने राग अलाप रही है। वहीं, दबंगों के डर से परिवार एक साल से गांव से बाहर रह रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से कई बार मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस उच्चाधिकारियों को झूठी शिकायत बताकर गुमराह कर रही है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैदराबाद के गांव छबीलपुर में राम रोसे का एक साल पूर्व गांव के कुछ लोगों से बाइक चोरी के आरोप को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में उनके तीन भाइयों को बुरी तरह से पीटा गया था। इसकी रिपोर्ट गुन्नौर कोतवाली में दर्ज कराई गई, लेकिन मारपीट करने वाले दबंगों पर कार्रवाई नहीं होने के चलते उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। इस डर से रामभरोसे चारों भाइयों रिश्तेदारियों को में चले गए। इस दौरान पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी शिकायत करके मदद की गुहार लगाई है। चारों परिवारों ने बताया कि जिन अधिकारियों को शिकायत दी जाती है वह स्थानीय पुलिस को ही इसके निस्तारण के लिए भेज देते हैं और स्थानीय पुलिस उनको धमकाती है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। कोई शिकायतकर्ता उनसे शिकयत करता है तो उसे पूरी सुरक्षा दी जाएगी।