फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजीएम कालेज के प्राचार्य के खाते से उड़ाए 42 हजार, इलेक्शन कमिशन से बताकर किया था फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। साइबर ठग ने चुनाव आयोग का कर्मचारी बताकर एमजीएम कालेज के प्राचार्य को ठग लिया। प्राचार्य के मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन फानन बैंक अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब एमजीएम कालेज के प्राचार्य डा. आबिद हुसैन के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ठग ने खुद को चुनाव आयोग का कर्मचारी बताया। प्राचार्य से चुनाव के समय का मानदेय न मिलने की बात कही। प्राचार्य ने मानदेय नहीं मिलने की बात कही तो ठग ने मोबाइल फोन पर एक लिंक भेज दिया। लिंक खोलकर एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। प्राचार्य झांसे में आ गए। उन्होंने एप्लीकेशन डाउनलोड कर कोड ठग को बता दिया। ठग ने उनके खाते से 42 हजार रुपये उड़ा लिए। प्राचार्य ने बताया कि चुनाव के समय वह सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। चुनाव के दौरान की गई ड्यूटी का मानदेय अब तक नहीं आया है। इसलिए वे झांसे में आ गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें