फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मासूम की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी इस्लाम नगर रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार मासूम की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ट्रैक्टर ट्राली और चालक को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना इस्लाम नगर के गांव रफातपुर निवासी प्रताप सिंह पत्नी मानदेई और तीन वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से ओरछी चौराहा स्थित स्टेट बैंक में खाता खोलने आ रहा था।
बाइक सवार प्रताप सिंह जब ओरछी चौराहे के निकट पहुंचे तो अचानक पीछे से ट्रैक्टर ट्राली आ गई। मोड़ते समय बाइक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। जिससे मां की गोद में बैठी नंदिनी गिरकर पहिये के नीचे आकर कुचल गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मानदेई गंभीर घायल हो गई। जिसेे प्राथमिक उपचार के बाद जनपद बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुुुंची और जानकारी ली। पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। नंदिनी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें