बनियाठेर/चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के बाकरपुर बेहतरी गांव से आगे बेहतरी रेलवे फाटक एवं सिसरका रेलवे हाल्ट के मध्य बुधवार की सुबह छह बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षतविक्षत शव मिला है। बताया जा रहा है कि उसकी मौत ट्रेन से टकराने से हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बेहतरी रेलवे फाटक पर बुधवार की सुबह बरेली-चंदौसी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षतविक्षत शव मिला। जिसके धड़ के कई टुकड़े हो गए थे। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं रह गया था। सूचना मिलने पर आरपीएफ एएसआई वीरेंद्र सिंह पहुंचे।
थाना बनियाठेर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पास के ही गांव के ग्रामीणों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन मौके पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
ट्रेन से टकराने के बाद शरीर के परखच्चे उड़ गए। चेहरा भी गंभीर रूप से रक्त रंजित है। उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।