फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के दस हजार दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 में 1527 दृष्टि बाधित मतदाताओं सहित कुल करीब दस हजार दिव्यांग मतदाता हैं। इसमें दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि से मतपत्र तैयार कराए जा रहे हैं, उन्हें ब्रेल लिपि में ही वोटर पर्चियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वोटर पर्चियां वितरित करने के लिए चुनाव आयोग ने तिथियां भी तय कर दी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग चाहता है कि इस बार एक-एक मतदाता बूथ तक पहुंचे और मतदान करे। यही कारण है कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथों पर भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं, बूथों पर रैंप आदि का निर्माण कराया गया है। अब इसके साथ-साथ सभी बूथों पर इवीएम के साथ साथ ब्रेल लिपि के मतपत्र भी मुहैया कराए जाएंगे।
दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता पर्ची ब्रेल लिपि में उपलब्ध कराने का निर्णय भी चुनाव आयोग ने लिया है। जिससे कि दृष्टि बाधित दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने में आसानी हो सके। इतना नहीं, चुनाव आयोग ने इसके लिए वोटर पर्ची मुहैया कराने की तिथि भी निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

जिसमें प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए नौ अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 13 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 18 अप्रैल, चौथे चरण के लिए 24 अप्रैल, पांचवें चरण के लिए एक मई, छठे चरण के लिए सात मई, सातवें चरण के लिए 14 मई तक की तिथि निर्धारित की है।
इन तिथियों तक दिव्यांग मतदाताओं को ब्रेल लिपि में मतदाता पर्ची के वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. अलका वर्मा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं। स्पष्ट कहा है कि जनपद संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, एटा, बदायूं, बरेली व पीलीभीत में तीसरे चरण में मतदान होना है। इन जनपदों में यह मतदाता पर्ची 18 अप्रैल तक दिव्यांग मतदाताओं के पास पहुंच जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें