फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी युगल का पुलिस चौकी में निकाह कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। धार्मिक पढ़ाई कर रही मदरसे की छात्रा, अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी युवक के परिजनों पर छात्रा की बरामदी के लिए दबाव बनाया तो पंचायत की गई। आखिरकार, दोनों पक्षों में समझौते के बाद पुलिस चौकी में दोनों का निकाह करा दिया गया। प्रेमी युगल के निकाह की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को असमोली थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव के छात्रा व एक युवक के बीच दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिजन दोनों का निकाह करने को तैयार नहीं थे। प्रेमी युवक अमरोहा में पॉलिस कारीगर है। जबकि युवती मुरादाबाद के एक मदरसा में पढ़ाई कर रही है। पड़ोसी गांव के युवक से दो वर्ष पूर्व दोस्ती हुई थी। बुधवार को मौका पाकर प्रेमी युगल घर से भाग गए। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई। बिरादरी के लोगों ने इस मामले में पंचायत में पहुंचाया तो निकाह की बात तय हुई। इस पर प्रेमी के परिजन तैयार हो गए। शुक्रवार की देर शाम प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। इसकी चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें