संभल से प्रमुख समाचारों की सूची
1- रजिस्ट्री कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक (अअ) का प्रदर्शन
शुक्रवार को नगर के तहसील मार्ग स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक (अअ) के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि मध्य गंगा नहर परियोजना में जिन कृषि भूमि का बैनामा कराया गया था। उन भूमियों में किसानों की हिस्सेदारी के अभिलेख लगाए थे। जिसको रजिस्ट्री के लोगों ने बैनामा अभिलेख गायब कर दिया।
2- कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले संभल पर 2019 लोकसभा चुनाव में सभी की नजर
- मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने के इस सीट पर राष्ट्रीय लोक दल और कांग्रेस के अलावा सपा का तीन बार कब जा रहा है, जबकि बसपा ने भी दो बार दिग्गजों को शिकस्त दी है। बावजूद इसके 2014 के चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी, जिसे समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना गया। यहां से बीजेपी के सत्यपाल सैनी चुनाव जीतकर आए। इस सीट से समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव दो बार और दिग्गज नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी एक बार सांसद चुने जा चुके हैं।
3- बॉडी मेकर की दुकान पर ट्रक में लगी आग
हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में मरम्मत की जा रही थी। अचानक ट्रक के टायरों ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया, जिसे देखकर अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसकी सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। ट्रक जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके से फोटो के साथ खबर होगी।
4- लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारियों के साथ बैठक की
लोकसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए आदेश किए हैं ।असामाजिक तत्व को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए कहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने इसी क्रम में कोतवाली के सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की है।
5- निजी चिकित्सक की मौत के मामले में पांच पर रिपोर्ट
गैर इरादतन हत्या व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई
पुलिस से मामले की जांच में जुटी, आरोपियों के गिरफ्तारी पुलिस से दे रही दबिश।
6- आलू के भाव में आई तेजी, किसानों व व्यापारियों ने मंडी में आलू न लाकर रोकना किया शुरू, कोल्ड स्टोरेज में भंडारण के कारण किसान ने आलू खोदने में लगाई रोक। कोल्ड स्टोरेज में शीघ्र शुरू होगा भंडारण। मंडी में आलू कम आने तथा मांग अधिक होने से भाव में थोड़ी तेजी आई है। 100 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े दाम। पहले 400-500 रुपये क्विंटल बिक रहे थे आलू।
7- विभिन्न संगठनों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
कई महिलाओं को किया सम्मानित। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, मानवाधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा प्रहरी, आंबेडकर सेवा दल व महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
8- तहसीलदार (न्यायिक) को कार्यवाहक तहसीलदार बनाए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को आठवें दिन भी तहसील व उपनिबंधक कार्यालय में तालाबंदी की
- उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने धरना स्थल पर पहुंच अधिवक्ताओं से की वार्ता, नही निकला कोई हल
- तालाबंदी से आमजन को खासी परेशानी हो रही है। वह अधिवक्ताओं की तालाबंदी से परेशान हो चुके है। उधर अधिवक्ता आंदोलन को उग्र कर सकते हैं।
फोटो के साथ