फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में हुई परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे रिजर्व पुलिस लाइन में सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांसद ने टोलियों में शामिल पुलिस के जवानों के साथ-साथ बाइक व 100 डायल, दमकल व एंटी रोमियो के वाहनों पर सवार पुलिस के जवानों से सलामी ली।
इस बीच स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत राज विभाग का स्वच्छता रथ भी परेड में शामिल रहा। जो लोगों को खुले में शौच न करने का संदेश दे रहा था। इसके बाद सांसद ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। इस बीच स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने समा बांध दिया। सांसद समेत पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस के जवानों समेत समाजसेवियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड ग्राउंड पर शोभा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमिता सिंह, एसओजी प्रभारी रणवीर सिंह व सर्विलांस प्रभारी रविंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक चूड़ामणि जोशी, कोतवाल ब्रजमोहन गिरि, अमित कुमार, संजय कुमार सिंह व प्रवीन सोलंकी समेत समाजसेवी में लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट, अखिलेश अग्रवाल, संगीता भार्गव व पूनम अरोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें