फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ से जिला स्तर तक मनाया जाएगा मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तीनों तहसीलों में बूथ लेकर तहसील स्तर पर भी मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां भी सौंप दी गईं हैं। कार्यक्रम की थीम कोई मतदाता न छूटे होगी।
विज्ञापन

लोकतंत्र को प्रभावी बनाने के लिए मतदाता दिवस पर जागरूकता दिखाते हुए कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनकी थीम कोई मतदाता न छूटे होगी। 25 जनवरी को 11 बजे सभी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अलग-अलग जगह आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
बूथ के साथ विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आए मतदाता शपथ लेंगे। कार्यक्रम में युवाओं के साथ महिलाओं की सहभागिता हो, इसका प्रयास किया जाएगा। मतदाता शपथ के साथ स्कूल, कालेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता आदि का आयोजन का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले बीएलओ को भी पुरस्कृत किया जा सकता है।
विज्ञापन

मतदाता दिवस को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तहसील प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं है। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि मतदाता दिवस को सफल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम बूथ से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें