संभल। भाकियू असली के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर विरोध जताया है। साथ ही मध्य गंगा नहर परियोजना कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया है। गुरुवार को नगर के गल्ला मंडी से भाकियू असली के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल नहर गंगा परियोजना के खिलाफ रोष जताया।
किसानों का समूह पैदल मार्च निकालते हुए मध्य नहर गंगा परियोजना कार्यालय तक पहुुंचे और अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मध्य गंगा नहर परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहण की गई भूमि पर सर्किल रेट का चार गुना दिए जाने की मांग की। जिला सचिव मोहम्मद वारिस ने कहा कि चीनी मिल, बैंक और तहसील आदि जगहों पर किसानों का शोषण किया जा रहा है।