फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला। रविवार को हुई बारिश से सूखी सर्दी और कोहरे से फसल को लेकर चिंतित किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। पानी के लिए तरस रही गेहूं की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन

संभल के कुछ स्थानों पर रविवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम बदल गया है। गिरते तापमान और कोहरे की मार के दौरान सिंचाई की योजना बना रहे किसानों को उस समय खुशी हुई जब रविवार की दोपहर बाद बूंदाबांदी होने लगी और शाम के वक्त रिमझिम बरसात हुई।
इलाकों में हल्की बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। पिछले कई दिनों से कोहरे से बढ़ी सर्दी का असर दोपहर तक जारी रहा, लेकिन इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ली। बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

शाम तक यह कुछ तेज हुई और लोगों को भिगोना शुरू कर दिया। किसान नेता ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में खेती के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार था। बारिश से भूमि को पर्याप्त नमी मिल सकती है, जिससे पहले बोई फसलों को लाभ मिलेगा। अब बारिश होने से गेहूं की फसल को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें