फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। रजपुरा क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की टॉपलेन चढ़ा रहा किसान अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ने से उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के अंग बुरी तरह से कट गए। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा के भोले गिरी (30) पुत्र रामप्रसाद रविवार को अपने खेत की जुताई के लिए एक ट्रैक्टर को किराए पर लेकर आया था। जिसे ट्रैक्टर चालक चला रहा था। गंगा किनारे स्थित खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने भोले गिरी से रोटावेटर की टॉपलेन चढ़ाने को कहा।
किसान जैसे ही टॉप लेन चढ़ा रहा था कि ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के कई अंग बुरी तरह कट गए। जिसे काफी देर मशक्कत के बाद रोटावेटर के अंदर से निकाल कर आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया। लेकिन अनूप शहर पहुंचने से पहले ही किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। किसान के दो मासूम बच्चे हैं। जिनकी परवरिश के लिए घर में कोई भी सदस्य नहीं है। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है। रजपुरा प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया इस घटना से संबंधित उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें