फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गरीब को मिलेगा उज्ज्वला योजना में रसोई गैस का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अभी तक 2001 की सामाजिक आर्थिक गणना के आधार पर गरीबों को रसोई गैस के कनेक्शन मिल रहे थे लेकिन अब इस योजना में बदलाव किया गया है। 20 दिसंबर को हुए बदलाव में अब रसोई गैस का कनेक्शन प्रत्येक गरीब को मिलेगा। बस उसे 15 बिंदुओं पर शपथ पत्र में उद्घोषणा भरकर देनी है। साथ में आधार कार्ड और अपने पहचान संबंधी दस्तावेज देने पड़ेंगे। यह जानकारी उज्ज्वला योजना के लिए रसोई गैस कंपनियों की ओर से नियुक्त डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी हिमांशु जैन ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में अप्रैल 2016 में रसोई गैस के 2,10,528 कनेक्शन थे जो बढ़कर अब 3,26,459 हो गए हैं जिसमें 99,890 कनेक्शन उज्ज्वला योजना में दिए गए हैं। जिसमें 32166 कनेक्शन अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को मिले। अब सरकार ने प्रत्येक गरीब के घर में रसोई गैस उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि जो बेहद गरीब हैं, उन्हें रसोई गैस का कनेक्शन दिया जाना है। इसके लिए पंद्रह बिंदु महत्वपूर्ण हैं। मसलन- पात्र लाभार्थी के घर की दीवारें पक्की न हों। घरेलू सदस्य सरकारी नौकरी में न हो। वह आयकर का भुगतान न करता हो।
ढाई एकड़ से ज्यादा जमीन न हो। इस मौके पर रसोई गैस एजेंसी के संचालक अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जानकारी दी गई कि 16 रसोई गैस एजेंसियां 2016 में थीं जो बढ़कर अब 36 हो गईं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रसोई गैस एजेंसियां गांव में उपभोक्ता के घर पर रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने के लिए बाध्य हैं। अगर इसमें कोई लापरवाही होती है तो तत्काल शिकायत करें। रसोई गैस एजेंसी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इन नंबरों से लें मदद
अगर कोई इमरजेंसी रसोई गैस से संबंधित है तो 1906 पर डायल करें। इसके अलावा 1800-266-696 व 1800-2333555 पर भी मदद मिलेगी है। यह जानकारी रसोई गैस कंपनियों की ओर से विक्रय अधिकारी नियुक्त किए गए हिमांशु जैन ने दी।
विज्ञापन

फोटो नंबर 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें