फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवां में मिलावट की सूचना पर खाद्य निरीक्षक की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/गवां। दीपावली के अवसर पर खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की अंदेशे के चलते खाद्य निरीक्षक की टीम ने मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्री के नमूने भरे। छापेमारी को देखते हुए अधिकतर दुकानदार शटर बंद कर भागते नजर आए। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शनिवार को गुन्नौर की खाद्य निरीक्षक मीरा सिंह टीम के साथ कस्बा गवां पहुंची। जहां उन्होंने मिठाइयों की कुछ दुकानों पर जांच के लिए नमूने लिए। खाद्य विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना जैसे ही नगर के अन्य दुकानदारों में फैली तो हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर बंद करके भागने लगे। इस दौरान टीम ने दुकानदार जुगल किशोर सैनी, राम सेवक शर्मा और योगेश गिरी की दुकान से मिठाइयों के नमूने लिए। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि दीपावली पर खाद्य पदार्थ और मिठाइयों में मिलावट का अंदेशा अधिक रहता है। गवां में कई दुकानों पर मिलावट की शिकायत विभाग को दी जा रही थी। इसके चलते छापेमारी की गई है और नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके अलावा कस्बा गुन्नौर व बबराला में भी मिलावट के अंदेशे को लेकर खाद्य पदार्थों पर छापेमारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें