गवां/बबराला। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जिसमें अलग-अलग स्कूलों में जाकर साफ सफाई करते हुए बच्चों को जागरूक किया। साथ ही रैली के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी लोग अपने आसपास फैली गंदगी को साफ करें और स्वच्छता के संदेश को देते हुए विश्व पटल पर देश को सर्वोच्च स्थान दिलाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रैली को रवाना करते हुए साफ सफाई की। जागरूकता रैली गिरीश चौक से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो में घूमी और प्राथमिक विद्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान दीपक कुशवाहा, कल्यान सिंह, महेश, अनुपम, प्रमोद गिरी आदि मौजूद रहे।