बबराला। गुन्नौर तहसील के नलकूप किसानों के विद्युत कनेक्शन पर विभाग के द्वारा विद्युत भार बढ़ा दिया गया है। यह भार इसलिए बढ़ाया गया है कि क्षेत्र में गिरते जलस्तर के कारण किसान बड़े विद्युत मोटर संचालित कर सबमर्सिबल चला रहे हैं जिससे लोड बढ़ रहा है। बबराला विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि सभी किसानों के कनेक्शन का विद्युत भार बढ़ाकर 7.50 से बढ़ाकर 10 हॉर्सपावर कर दिया गया है। अगर किसी किसान को आपत्ति या शिकायत है तो वह इसमें संशोधन करा सकता है।