चंदौसी। चंदौसी में गैस सिलिंडर चलाई जा रही कार सेल्फ लगाते ही धू-धू कर जल उठी। आबादी में ही कार में आग लगने से दहशत फैल गई। कार में बैठी शिक्षिका व चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। शहर के मोहल्ला बड़ा महादेव निवासी अर्चना पत्नी सोनू बिचैटा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह कार से स्कूल जाती हैं। कार में गैस किट लगी थी। सुबह से ही कार से पेट्रोल टपक रहा था। चालक सत्यप्रकाश से किसी ने शिकायत भी की थी लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। सुबह कार स्टार्ट करने के लिए जैसे ही चालक ने सेल्फ दबाया तो चिंगारी के साथ आग लग गई। इस पर शिक्षिका और चालक फौरन उतर गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अली हुसैन ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, तत्काल ही फायर इंजन मौके पर पहुंचा था। आग पर काबू पाया गया। ब्यूरो