फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय का निर्माण शुरू होने तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय बनने तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन

मुख्यालय के लिए किया जाएगा आंदोलन, बैठक कर रणनीति तैयार करने का लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। जिला बार एसोसिएशन संभल व जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक सभा बार में हुई। इसमें जिला मुख्यालय निर्माण कार्य अभी तक शुरू न होने पर अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय का निर्माण शुरू होने तथा जिला व सत्र न्यायालय संभल बनने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संभल जिले का मुख्यालय तत्कालीन सरकार द्वारा ग्राम पवांसा में बनाने का निर्णय लिया चुका है। जिला मुख्यालय बनाने के लिए धन आवंटित कर जिला मुख्यालय का शिलान्यास भी कर दिया था। ऐसे में प्रदेश सरकार जल्द जिला मुख्यालय का निर्माण शुरू कराए। उन्होंने कहा कि जनपद का जिला व सत्र न्यायालय संभल की सदर तहसील संभल व जिला मुख्यालय पवांसा की परिधि के अंदर बनाया जाए। जिससे जनता को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि संभल के जिला मुख्यालय पवांसा में बनने की घोषणा हुई है लेकिन जिला व सत्र न्यायालय को चंदौसी में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर जिला व सत्र न्यायालय को सदर तहसील संभल की परिधि से बाहर ले जाया गया तो अधिवक्ता व संभल की जनता सड़क पर उतर कर इस कार्य का विरोध करेगी। आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए समस्त बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को की जाएगी। ताहिर हुसैन, अब्दुल रहमान, गजनफर याकबू अली खां, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद सुबहान, राकेश कुमार, नलिन जैन, विनोद कुमार, चौधरी मजारूल, तसलीम अहमद, रफत अली, मशहूद अली, फारुकी, मोहम्मद इमरान, चौधरी वसीम, उमर अल्वी आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता अरीफ आलम व संचालन मोहम्मद इस्लाम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें