फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समाधान दिवस में आईं 39 शिकायतें, सिर्फ दो का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नई तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। विभिन्न विभागों की 39 शिकायतें दर्ज हुईं। मौके पर सिर्फ 2 शिकायतों का समाधान कराया जा सका। शेष शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दी गईं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही कड़ी सर्दी का माहौल रहा। जिस वजह से संपूर्ण समाधान दिवस में शुरूआत से ही फरियादियों की संख्या कम रही। एएसपी कुलदीप कुमार सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ आलोक कुमार आदि ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर जानकारी ली गई और निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 8, विकास विभाग की 1, खाद्य एवं रसद विभाग की 4, अन्य विभागों की 5 शिकायतें आईं। राजस्व विभाग की 2 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक जुरैल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें