संभल/सरायतरीन। कोरोना संक्रमित 37 नए मरीज सामने आने के बाद सक्रिय कोरोना संक्रमित की संख्या 311 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से जंग जीत कर 8 मरीज घरों को वापस हो गए हैं। इस बी संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार टीकाकरण कर रही हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग में भी की जा रही है।
नगर के कोटगर्बी और कोटपूर्वी मोहल्ले में कोरोना के केस लगातार निकल रहे हैं। गेस्टहाउस स्वामी और मेंथा व्यापारी की पत्नी कोरोना संक्रमित पाईं गईं। कोटपूर्वी में सोमवार को एक महिला की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई थी। मंगलवार को उसकी बेटी भी संक्रमित निकली। इसी तरह से कोटपूर्वी में एक दंपती संक्रमित निकला है।