चंदौसी (संभल)। जिले की 37 सहकारी समितियां कंप्यूटरीकृत होंगी। सहकारिता से समृद्धि अभियान के तहत समितियों का कायाकल्प होगा। इन पर कॉमन सर्विस सेंटर और जन औषधि केंद्र की सुविधा मिलेगी। साथ ही समितियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जिससे समितियों की आय के साधन बढ़ेंगे।
जिले के आठ ब्लॉक क्षेत्र में 37 सहकारी समितियां संचालित होती है। इन समितियों को डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। कंप्यूटरीकरण होने के साथ ही सॉफ्टवेयर से अपडेट कर दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर के माध्यम से कृषक सदस्यों, खाद, बीज आदि का डाटा ऑनलाइन हो जाएगा। कब किसी किसान ने समिति पर क्या लेन-देन किया, इसकी निगरानी जिला मुख्यालय समेत शासन स्तर पर भी की जा सकेंगी। जल्द ही समितियां पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत होगी। जिसके लिए शासन से बजट मिल चुका है। कंप्यूटर ऑपरेट करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके बाद सारा डाटा ऑनलाइन कर दिया जाएगा। अभी तक समितियों पर सारा कार्य मैनुअल होता है।
समितियों के माध्यम से होंगे ये कार्य
समितियों पर खोले जाएंगे कॉमन सर्विस सेंटर
जन औषधि केंद्र की सुविधा
किराए पर कृषि यंत्र देने की रहेगी सुविधा
बीज की डीलरशिप दी जाएगी
-
वर्जन
सहकारिता से समृद्धि अभियान के तहत समितियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जनपद की सभी समितियां कंप्यूटरीकृत होंगी। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। -वीरेंद्र प्रकाश, एआर कॉऑपरेटिव